ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं और Skoda Kushaq आपकी लिस्ट में है, तो इसका बेस वेरिएंट Classic एक अच्छा शुरुआती विकल्प हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद इस गाड़ी को EMI पर खरीदने पर हर महीने कितना खर्च आएगा।
Skoda Kushaq Classic की कीमत
Skoda Kushaq का Classic वेरिएंट दिल्ली में ₹10.61 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस, TCS और फास्टैग जोड़ने पर यह SUV करीब ₹12.39 लाख तक पहुंच जाती है।
₹2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद EMI
अगर आप ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की राशि यानी ₹10.39 लाख का लोन लेना होगा। बैंक अगर 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए लोन देता है, तो आपकी Monthly EMI लगभग ₹16,726 रुपये होगी।
कुल खर्च कितना होगा
सात साल तक ₹16,726 की EMI देने पर आप कुल ₹16.04 लाख चुकाएंगे। इसमें ₹3.65 लाख ब्याज शामिल होगा। यानी एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर आपकी Kushaq की कुल लागत ₹16 लाख से थोड़ी ज्यादा होगी।
किससे होता है मुकाबला
Skoda Kushaq का मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद कई पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से होता है, जैसे:
- Maruti Suzuki Brezza
- Tata Nexon
- Hyundai Venue
- Volkswagen Taigun
- Kia Sonet
- Mahindra XUV 3XO
NOTE: अगर आप एक यूरोपीय ब्रांड की सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और प्रीमियम फील के साथ आने वाली SUV EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो Skoda Kushaq Classic एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।

