नई दिल्ली। अगर आप CCRH यानी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। CCRH Recruitment 2025 के तहत ग्रुप-A, B और C पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2025 तक CCRH Apply Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिए कुल 90 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें रिसर्च ऑफिसर, जूनियर लाइब्रेरियन और एक्सरे टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं।
CCRH Eligibility Criteria
- ग्रुप-A, B और C पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है।
- संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री भी अनिवार्य है।
- आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है: अधिकतम आयु 18, 25, 27 और 40 वर्ष।
- आरक्षित वर्गों को नियमों के तहत उचित छूट प्रदान की जाएगी।
CCRH Application Fee
- ग्रुप-A पदों के लिए: ₹1000 (जनरल/OBC/EWS)
- ग्रुप-B और C पदों के लिए: ₹500
- SC/ST/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
- ग्रुप-A पदों के लिए: CBT परीक्षा (150 प्रश्न) + 30 अंकों का इंटरव्यू
- ग्रुप-B और C पदों के लिए: CBT परीक्षा (100 प्रश्न), जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
CCRH Apply Online: आवेदन कैसे करें
- CCRH की आधिकारिक वेबसाइट ccrhindia.nic.in पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और संबंधित दस्तावेज़ संलग्न करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
NOTE: ध्यान दें, CCRH Last Date यानी आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 है।
यह भी पढ़ें- RRB NTPC Jobs 2025: यूजी और ग्रेजुएट पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, कल तक करें रजिस्ट्रेशन

