बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कम समय के लिए सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो बैंक एफडी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी रिटर्न चाहते हैं और जोखिम नहीं लेना चाहते।
बाजार में कई बैंक हैं जो एक साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज (FD Interest Rates) दरें दे रहे हैं। इनमें प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के बैंक शामिल हैं।
कौन-से बैंक दे रहे हैं ज्यादा ब्याज?
नीचे दिए गए 8 बैंकों की लिस्ट में आप देख सकते हैं कि रेगुलर और सीनियर सिटिजन दोनों के लिए क्या रेट चल रहा है:
| बैंक का नाम | रेगुलर ब्याज दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर |
|---|---|---|
| एचडीएफसी बैंक | 6.25% | 6.75% |
| आईसीआईसीआई बैंक | 6.25% | 6.75% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 6.25% | 6.75% |
| फेडरल बैंक | 6.25% | 6.75 % |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 6.25% | 6.75% |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.40% | 6.90% |
| केनरा बैंक | 6.25% | 6.75 % |
| पंजाब नेशनल बैंक | 6.25% | 6.75% |
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?
एफडी खोलने से पहले यह जरूर देखें कि बैंक कितने समय के लिए क्या रिटर्न दे रहा है। कुछ बैंक खास अवधि जैसे 444 या 999 दिनों पर ज्यादा ब्याज देते हैं।
अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो आपको अतिरिक्त 0.50% ब्याज का फायदा मिलेगा।

