Site icon sanvaadwala

Tata Sierra Vs Honda Elevate: कीमत, माइलेज और फीचर्स में कौन सी रहेगी आपके लिए सही

भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट लगातार लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में Tata Motors ने अपनी नई Tata Sierra को लॉन्च किया है। वहीं Honda की ओर से पहले से मौजूद Elevate इस सेगमेंट में ग्राहकों के बीच एक भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि इंजन, माइलेज और फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी SUV आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Sierra में कंपनी ने 1.5 लीटर क्षमता के तीन इंजन विकल्प दिए हैं। यह इंजन लगभग 75.8 kW की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। SUV को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।

Honda Elevate में भी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।

फीचर्स

Tata Sierra को मॉर्डन डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360-डिग्री कैमरा, HypAR HUD, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, 5G कनेक्टिविटी और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Honda Elevate भी फीचर्स के मामले में मजबूत है। इसमें LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 16 और 17-इंच व्हील्स, सिंगल पेन सनरूफ, स्मार्ट की, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, PM 2.5 एयर प्यूरीफायर, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और एंबिएंट लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी

Tata Sierra में छह एयरबैग, लेवल-2 ADAS के 20 फीचर्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Honda Elevate में भी छह एयरबैग, EBD, ESC, VSM, हिल स्टार्ट असिस्ट, लेन वॉच कैमरा, ऑटो डिमिंग IRVM, TPMS और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत

Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख रखी गई है। यह इसके बेस वेरिएंट की कीमत है।

Honda Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹16.67 लाख तक जाती है।

अगर आप मॉर्डन डिजाइन, नए टेक्नोलॉजी फीचर्स और एडवांस्ड सेफ्टी चाहते हैं तो Tata Sierra आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। वहीं Honda Elevate उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और किफायती कीमत में एक संतुलित SUV चाहते हैं।


Author

  • My Full Name Is Ashutosh Behera staying in India, My Education is Degree Complete And Active in social Platfrom is Youtube and Facebook and Other. My Age 21,this site is provide education and new latest news.

    View all posts
Exit mobile version