Tata Motors अपनी आइकॉनिक SUV Sierra को एक बार फिर नए अंदाज़ में भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाली नई Tata Sierra में कंपनी ने डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के स्तर पर कई अहम बदलाव किए हैं। इस बार फोकस सिर्फ लुक्स पर नहीं, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस और पैसेंजर कम्फर्ट पर भी है। आइए जानते हैं वो 11 फीचर्स जो Tata Sierra को एक प्रीमियम SUV के रूप में स्थापित करते हैं।
1. ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड
Sierra में 12.3-इंच की दो टचस्क्रीन और एक 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। यह सेटअप न सिर्फ देखने में मॉडर्न है, बल्कि ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों के लिए इंटरफेस को आसान बनाता है।
2. लेवल-2 ADAS
इस SUV में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
3. पैनोरमिक सनरूफ
बॉक्सी डिजाइन और फ्लैट रूफ के कारण Sierra में बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को खुला और हवादार बनाता है।
4. एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट
लंबे सफर में थकान कम करने के लिए फ्रंट सीट्स में अंडर-थाई सपोर्ट को एडजस्ट किया जा सकता है। यह फीचर आमतौर पर लग्ज़री सेगमेंट में देखने को मिलता है।
5. डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
फ्रंट पैसेंजर्स के लिए अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा दी गई है, जिससे सफर और भी आरामदायक हो जाता है।
6. तीन इंजन विकल्प
Sierra को 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।
7. प्रीमियम इंटीरियर
डुअल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और सॉफ्ट-टच सरफेस के साथ इसका केबिन काफी मॉडर्न और आरामदायक है।
8. वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टिविटी
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स इसे टेक-फ्रेंडली बनाते हैं।
9. मेमोरी फंक्शन वाली ड्राइवर सीट
इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट में 3 मेमोरी सेटिंग्स और Easy Entry/Exit फंक्शन मिलेगा, जिससे सीट खुद-ब-खुद मूव होती है।
10. JBL + Dolby Atmos ऑडियो
12-स्पीकर JBL सिस्टम के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा, जो म्यूजिक और मूवी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
11. एक्स्ट्रा-लार्ज बूट स्पेस
लंबे रियर ओवरहैंग की वजह से Sierra में बड़ा बूट स्पेस मिलेगा, जो फैमिली ट्रिप्स के लिए उपयोगी साबित होगा।
एक्सटीरियर में भी मिलेगा नया अंदाज़
Sierra के बाहरी लुक में शार्प लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल, सिग्नेचर विंडो डिजाइन और 19-इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं, जो इसे एक स्टाइलिश SUV बनाते हैं।

