Site icon sanvaadwala

SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें? बिहार के बाद अब 12 राज्यों में शुरू हुई प्रक्रिया

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया बिहार के बाद अब देश के 12 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना है, जिसमें दोहराए गए नामों को हटाना, मृत मतदाताओं की एंट्री को रद्द करना और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना शामिल है।

अगर आप किसी कारणवश ऑफलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं या दूसरे शहर में स्थानांतरित हो गए हैं, तो आप यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए voters.eci.gov.in पोर्टल पर सुविधा दी है, जो 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक खुला रहेगा।

ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने से पहले क्या जरूरी है?

ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:

SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

स्टेप 1: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन

सबसे पहले voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद होमपेज पर “Search Your Name in Voter List” का विकल्प मिलेगा। इस ऑप्शन से आप पिछली SIR सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

स्टेप 2: पिछली SIR सूची में नाम खोजें

अब आपको अपने राज्य, जिला, विधानसभा और पोलिंग स्टेशन की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आप अपने नाम, माता-पिता या दादा-दादी के नाम से सूची में खोज सकते हैं। यह स्टेप इसलिए जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि आपका नाम पहले से सूची में है या नहीं।

स्टेप 3: एन्यूमरेशन फॉर्म 2026 भरें

अगर आपका नाम सूची में नहीं है या आप नया नाम जोड़ना चाहते हैं, तो आपको “Fill Enumeration Form” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद EPIC नंबर और राज्य की जानकारी भरें।

फॉर्म खुलने पर आपकी जानकारी पहले से भरी हुई दिखाई देगी। इसे ध्यान से जांचें और अगर कोई गलती हो तो सुधार करें।

स्टेप 4: मोबाइल नंबर और OTP वेरीफिकेशन

अब आपको वोटर आईडी से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। उस नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करके आप अपनी जानकारी वेरीफाई कर सकते हैं। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको फॉर्म-8 भरकर पहले उसे लिंक करना होगा।

स्टेप 5: मतदाता डिटेल को SIR से मैप करना

OTP वेरीफाई करने के बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे:

इनमें से जो भी विकल्प आपके लिए सही हो, उसे चुनें और आगे की जानकारी भरें।

स्टेप 6: आधार वेरिफिकेशन

फॉर्म भरने के बाद आपको “Aadhar E-sign” पेज पर जाना होगा। यहां आधार नंबर डालकर OTP जनरेट करें और उसे वेरीफाई करें। इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि नाम, उम्र, लिंग और पता जैसी जानकारी आधार और वोटर आईडी से मेल खानी चाहिए। अगर कोई अंतर है, तो आपको BLO से संपर्क करना होगा।

फॉर्म में फोटो अपलोड करना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप फोटो देना चाहते हैं तो सफेद बैकग्राउंड में पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें जिसमें चेहरा साफ दिखे।

फॉर्म सबमिट करने के बाद आप इसी पोर्टल पर जाकर अपने SIR फॉर्म का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।

किन राज्यों में चल रही है SIR प्रक्रिया?

बिहार के बाद अब जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया शुरू हुई है, उनमें शामिल हैं:

इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाना है ताकि आगामी चुनावों में कोई भ्रम या गड़बड़ी न हो।


Author

  • My Full Name Is Ashutosh Behera staying in India, My Education is Degree Complete And Active in social Platfrom is Youtube and Facebook and Other. My Age 21,this site is provide education and new latest news.

    View all posts
Exit mobile version