म्यूचुअल फंड को लेकर आम धारणा यही है कि यह लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देता है। लेकिन हर फंड हमेशा मुनाफा नहीं देता। कुछ फंड ऐसे भी होते हैं जो बाजार की गिरावट या सेक्टर विशेष की कमजोरी के कारण उम्मीद से कम प्रदर्शन करते हैं।
बीते एक साल में कुछ म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया है। खासकर IT और स्मॉलकैप से जुड़े फंड्स ने निगेटिव रिटर्न दिए हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 फंड्स के बारे में, जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा:
| फंड का नाम | एक साल का रिटर्न |
|---|---|
| सैमको ELSS टैक्स सेवर फंड | -16.40% |
| बंधन निफ्टी IT इंडेक्स फंड | -14.20% |
| एक्सिस निफ्टी IT इंडेक्स फंड | -14.20% |
| ICICI प्रू निफ्टी IT इंडेक्स फंड | -14.10% |
| निप्पॉन इंडिया निफ्टी IT इंडेक्स फंड | -14.00% |
| नवी निफ्टी IT इंडेक्स फंड | -14.00% |
| मिराए एसेट स्मॉलकैप 250 ETF FOF | -12.80% |
| DSP स्मॉलकैप 250 क्वालिटी 50 फंड | -12.20% |
| क्वांट टेक फंड | -12.00% |
निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
- Beta: अगर यह 1 से कम है तो फंड कम जोखिम वाला माना जाता है।
- Standard Deviation: जितना कम, उतना स्थिर प्रदर्शन।
- Sharpe Ratio: 1 से कम हो तो रिस्क कम, 2 से ऊपर हो तो रिस्क ज्यादा।
सिर्फ रिटर्न देखकर निवेश करना सही नहीं होता। फंड का सेक्टर, जोखिम प्रोफाइल और आपकी निवेश अवधि को ध्यान में रखना जरूरी है।
(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

