Mahindra ने अपनी अगली इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S का डिजाइन टीजर के ज़रिए सामने लाया है। यह कंपनी की INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी पहली तीन-रो इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे 27 नवंबर 2025 को ‘Scream Electric’ इवेंट में पेश किया जाएगा।
एक्सटीरियर में दिखा फ्यूचरिस्टिक स्टाइल
टीजर वीडियो में XEV 9S का टॉप व्यू साफ नजर आता है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ और शार्क फिन एंटीना की झलक मिलती है। SUV का फ्रंट प्रोफाइल काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसमें फुल-लेंथ LED DRLs, बूमरैंग शेप डिजाइन, वर्टिकल स्टैक्ड हेडलाइट्स और ट्राएंगल स्टाइल हाउसिंग दी गई है, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक अपील देती है।
पीछे की तरफ SUV का स्टांस XUV700 से मिलता-जुलता है, लेकिन यह पूरी तरह EV-फर्स्ट डिजाइन पर आधारित है। Mahindra ने XEV 9S को ICE मॉडल से अलग पहचान देने की कोशिश की है।
Space for seven, Space for everything.
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 15, 2025
Make way for The Big New Electric XEV 9S – the 7-seater authentic SUV built on the INGLO platform.
Premiering at #ScreamElectric on 27th November 2025.#XEV9S #MahindraElectricOriginSUVs #ScreamElectric pic.twitter.com/LhWGuosPS8
इंटीरियर में प्रीमियम टच
XEV 9S के इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें दो बड़ी डिस्प्ले और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। सीट्स पर सिल्वर प्लेट फिनिश और स्टिचिंग पैटर्न इसे प्रीमियम फील देते हैं। इसके अलावा, SUV में Harman Kardon साउंड सिस्टम, Dolby Atmos सपोर्ट, सॉफ्ट-टच मटेरियल, मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
माना जा रहा है कि SUV का सीटिंग लेआउट 2-3-2 कॉन्फिगरेशन में होगा, जिससे यह फैमिली यूज़ के लिए भी उपयुक्त बनती है।
बैटरी और रेंज की उम्मीदें
XEV 9S में वही बैटरी पैक मिलने की संभावना है जो XEV 9e में दिया गया था। यानी 79 kWh बैटरी पैक, जो सिंगल चार्ज में लगभग 656 किमी की रेंज दे सकता है। यह आंकड़ा इसे भारत की लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल कर सकता है।
लॉन्च और संभावनाएं
Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘Scream Electric’ इवेंट में पेश किया जाएगा। यह SUV Mahindra की EV लाइनअप में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं।

