केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम मौका है। सीबीएसई की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में कुल 14,967 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को cbse.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
- कुल पद: 14,967
- केंद्रीय विद्यालयों में: 9,126 पद
- नवोदय विद्यालयों में: 5,841 पद
इनमें टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, सचिवालय सहायक, स्टेनोग्राफर, लैब अटेंडेंट, एमटीएस जैसे पद शामिल हैं।
पात्रता और आयु सीमा (KVS NVS Eligibility)
- टीचिंग पदों के लिए:
- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या M.Ed
- नॉन टीचिंग पदों के लिए:
- स्नातक या परास्नातक डिग्री, पदानुसार अन्य योग्यताएं
- आयु सीमा:
- न्यूनतम: 18, 30 या 35 वर्ष
- अधिकतम: 40, 45 या 50 वर्ष (पद के अनुसार)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी
विस्तृत पात्रता जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।
आवेदन कैसे करें (KVS NVS Apply Online)
- वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “लेटेस्ट” सेक्शन में भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- “रजिस्टर” लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी भरें
- लॉग इन करके बाकी डिटेल और दस्तावेज अपलोड करें
- एप्लीकेशन फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
आवेदन शुल्क (KVS NVS Application Fee)
| पद | शुल्क (₹) |
|---|---|
| प्रिंसिपल / वाइस प्रिंसिपल | 2800 |
| टीजीटी / पीजीटी / पीआरटी | 2000 |
| JSA / स्टेनोग्राफर / लैब अटेंडेंट / MTS | 1700 |
| SC / ST / PH सभी पदों के लिए | 500 |
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
Note: अगर आप शिक्षा या प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो KVS NVS Jobs 2025 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना न भूलें।

