नवंबर 2025 में भारतीय ऑटो बाजार में तीन अहम लॉन्च होने जा रहे हैं। Hyundai, Tata और Mahindra अपने नए मॉडल्स के साथ SUV सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी में हैं। इन गाड़ियों में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन को लेकर कई अपडेट्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कौन-सी कारें इस महीने लॉन्च हो रही हैं और इनमें क्या खास मिलेगा।
1. Hyundai Venue (नई जनरेशन)
Hyundai Venue को छह साल बाद नया जनरेशन अपडेट मिलने जा रहा है। इस बार SUV में कनेक्टेड LED लाइटिंग, डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS भी मिलेगा।
इंजन ऑप्शन पुराने जैसे ही रहेंगे—पेट्रोल और डीजल दोनों। खास बात यह है कि डीजल वेरिएंट में अब 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। Hyundai Venue को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत ₹7.5 लाख से ₹14 लाख के बीच हो सकती है।
2. Tata Sierra (2025)
Tata Motors अपनी आइकॉनिक SUV Sierra को नए अवतार में वापस ला रही है। इसे ICE और EV दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा, जिसमें ICE वर्जन पहले आएगा।
इसमें ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, कनेक्टेड लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। इंजन ऑप्शन में 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल शामिल होंगे, दोनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। Tata Sierra को 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत करीब ₹11 लाख हो सकती है।
3. Mahindra XEV 7e (Electric SUV)
Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन XEV 7e के नाम से आने वाला है। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड लाइटिंग और ट्रिपल स्क्रीन इंटीरियर मिलेगा।
यह SUV दो बैटरी पैक विकल्पों में आएगी—59 kWh (542 km रेंज) और 79 kWh (656 km रेंज)। Mahindra XEV 7e की अनुमानित कीमत ₹21 लाख तक हो सकती है और इसे नवंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

