शादी-ब्याह का मौसम शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। 11 नवंबर, मंगलवार की सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही दोनों धातुओं में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की गई। बीते दिन भी सोने और चांदी में उछाल आया था, लेकिन आज की तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है।
Gold Price Today: कितना बढ़ा सोना?
सुबह 9.57 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत ₹125,092 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसमें ₹1,122 की बढ़त देखी गई है। आज का लो ₹124,595 और हाई ₹123,970 रहा। शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में उछाल आना सामान्य है।
Silver Price Today: चांदी भी दौड़ी आगे
चांदी की चाल भी आज काफी तेज रही। सुबह 9.59 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी ₹155,474 पर ट्रेड कर रही थी। इसमें ₹1,783 की बढ़त दर्ज की गई है। आज का लो ₹154,600 और हाई ₹156,079 रहा। इंडस्ट्रियल डिमांड और शादी-ब्याह की खरीदारी चांदी की कीमतों को सपोर्ट दे रही है।
शहरवार भाव: कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा?
| शहर | सोने का भाव (₹/10 ग्राम) | चांदी की कीमत (₹/किलो) |
|---|---|---|
| पटना | ₹125,330 | ₹155,640 |
| जयपुर | ₹125,320 | ₹155,740 |
| कानपुर | ₹125,370 | ₹155,810 |
| लखनऊ | ₹125,370 | ₹155,810 |
| भोपाल | ₹125,470 | ₹155,930 |
| इंदौर | ₹125,470 | ₹155,930 |
| चंडीगढ़ | ₹125,340 | ₹155,770 |
| रायपुर | ₹125,290 | ₹155,700 |
आज रायपुर में सोना और चांदी दोनों सबसे सस्ते हैं। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। चांदी भी इन दोनों शहरों में सबसे महंगी बिक रही है।
क्या आगे भी बनी रहेगी तेजी?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डॉलर इंडेक्स कमजोर रहता है और फेड की नीतियों में नरमी आती है, तो सोने-चांदी में तेजी बनी रह सकती है। शादी का सीजन भी कीमतों को सपोर्ट दे सकता है।

