त्योहारी सीजन के बाद सोना और चांदी (Gold-Silver Update 02 November) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दो हफ्तों में सोना करीब ₹10,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹20,000 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।
शादी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कीमतों में गिरावट बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर दाम इतने तेजी से क्यों गिर रहे हैं।
क्या हैं गिरावट की वजहें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं:
- अमेरिकी डॉलर की मजबूती: डॉलर इंडेक्स में तेजी आने से विदेशी बाजारों में सोना महंगा हो गया है, जिससे मांग में कमी आई है।
- भू-राजनीतिक तनाव में कमी: इजराइल-गाजा जैसे मुद्दों पर तनाव थोड़ा कम हुआ है, जिससे सेफ हेवन एसेट्स की मांग घट गई है।
- फेडरल रिजर्व का सख्त रुख: ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेड का रुख सख्त बना हुआ है, जिससे बॉन्ड यील्ड बढ़ी है और सोना कम आकर्षक हो गया है।
MCX And अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
MCX पर दिसंबर वायदा सोना इस हफ्ते ₹2,219 गिरकर ₹1,17,628 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, चांदी भी ₹20,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई है।
सोना पहले ₹1,23,000 तक पहुंचा था, लेकिन अब ₹1,18,000 के स्तर तक गिरकर ₹1,21,500 के आसपास स्थिर हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना हुआ है। Comex पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना $141.3 गिरकर $3,996.5 प्रति औंस पर बंद हुआ।
क्या करें खरीदार?
अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, बाजार की चाल को समझना जरूरी है।
IBJA के मुताबिक, कीमतों में गिरावट का ट्रेंड फिलहाल जारी रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक मौका भी हो सकता है।

