Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी घटी; देखें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट

नई दिल्ली।30 अक्टूबर की सुबह सोने और चांदी (Gold Price Today) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जहां बीते दिन यानी 29 अक्टूबर को सोने में हल्की गिरावट थी, वहीं आज इसमें ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है, जबकि कल इसमें तेजी देखी गई थी।

सुबह 10.29 बजे के आसपास एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना ₹120,295 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसमें ₹371 की गिरावट आई है। वहीं चांदी की बात करें तो सुबह 10.31 बजे इसका भाव ₹145,585 प्रति किलो रहा, जो कि ₹496 कम है।

सोने का लो और हाई रेट

आज सोने ने ₹118,665 प्रति 10 ग्राम का लो और ₹120,666 का हाई रिकॉर्ड किया है। वहीं चांदी ने ₹144,402 प्रति किलो का लो और ₹146,000 का हाई छुआ है।

आज आपके शहर में कितना महंगा है सोना और चांदी?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। आमतौर पर पटना, रायपुर जैसे शहरों में भाव थोड़ा कम रहता है, जबकि लखनऊ, भोपाल और इंदौर में कीमतें थोड़ी ज्यादा होती हैं।

शादी का सीजन नजदीक है, ऐसे में लोग सोने-चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं।


Author

  • My Full Name Is Ashutosh Behera staying in India, My Education is Degree Complete And Active in social Platfrom is Youtube and Facebook and Other. My Age 21,this site is provide education and new latest news.

    View all posts

Leave a Comment