ऑटो सेक्टर में सुधार के संकेतों के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने दो ऑटो स्टॉक्स पर भरोसा जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी और अशोक लेलैंड आने वाले समय में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। कंपनी ने इन दोनों शेयरों के लिए टारगेट प्राइस भी जारी किया है।
मारुति सुजुकी पर नजर
मारुति सुजुकी का शेयर फिलहाल ₹15,678 के आसपास ट्रेड कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने इसका टारगेट ₹18,712 तय किया है। यानी एक शेयर पर करीब ₹3,000 से ज्यादा का संभावित मुनाफा। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का फोकस SUV सेगमेंट, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और एक्सपोर्ट बढ़ाने पर है। इसके अलावा, स्मॉल कार सेगमेंट में मजबूत पकड़ और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग से कंपनी की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
अशोक लेलैंड की स्थिति
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड का शेयर ₹148.25 पर बंद हुआ है। इसका टारगेट ₹165 तय किया गया है। कंपनी का फोकस अब सिर्फ ट्रक सेगमेंट तक सीमित नहीं है। LCV, डिफेंस और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे क्षेत्रों में भी कंपनी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। स्विच मोबिलिटी के जरिए ई-बस सेगमेंट में भी कंपनी की पकड़ मजबूत हो रही है।
दोनों कंपनियों की रणनीति और बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ब्रोकरेज का मानना है कि ये स्टॉक्स लॉन्ग टर्म निवेश के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

