PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता देने वाली केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन इस लाभ को पाने के लिए सबसे पहले किसानों को योजना में रजिस्ट्रेशन कराना होता है।
अगर आप एक किसान हैं और अभी तक इस योजना से जुड़े नहीं हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि PM Kisan Yojana Online Apply कैसे करें और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- उसके नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है
- सरकारी सेवा में कार्यरत या ₹10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले व्यक्ति योजना के पात्र नहीं हैं
- पेशेवर टैक्स देने वाले जैसे डॉक्टर, वकील, सीए भी इस योजना से बाहर हैं
- सभी लाभार्थियों को e-KYC पूरा करना अनिवार्य है
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- भूमि स्वामित्व प्रमाण
- नागरिकता प्रमाण
PM Kisan Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं
- ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘New Farmer Registration’ विकल्प चुनें।
- अब ‘Rural’ या ‘Urban’ विकल्प चुनें और आधार नंबर, राज्य और कैप्चा भरें
- ‘Search’ पर क्लिक करें—अगर डिटेल्स नहीं मिलतीं, तो ‘Yes’ पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स और भूमि संबंधी जानकारी भरनी होगी
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Save’ पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें
वैकल्पिक तरीका
अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो पोर्टल पर जाकर e-KYC भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की सुविधा दी गई है।

