Adani Green Energy: तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में 10% की छलांग, एक दिन में ₹100 बढ़ा भाव

नई दिल्ली।अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे शेयर में 10% का अपर सर्किट लग गया। एक दिन में शेयर का भाव करीब ₹100 बढ़कर ₹1104 तक पहुंच गया।

28 अक्टूबर को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपनी Q2 रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया गया कि अदाणी ग्रीन को दूसरी तिमाही में ₹644 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है। वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹3,008 करोड़ रहा।

शेयर की चाल

29 अक्टूबर को कारोबारी सत्र की शुरुआत में शेयर ₹1028 पर खुले और कुछ ही समय में ₹1104 का हाई बना लिया। इससे पहले 28 अक्टूबर को शेयर ₹1004 पर बंद हुए थे।

गिरावट के बाद रिकवरी

सितंबर के आखिरी हफ्ते से अदाणी ग्रीन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। 23 सितंबर को यह ₹1177 के स्तर से टूटकर ₹998 तक आ गया था। अब तिमाही नतीजों के बाद शेयर ने निचले स्तर से अच्छी रिकवरी दिखाई है।

कंपनी की आगे की योजना

कंपनी के CEO आशीष खन्ना ने कहा कि FY2026 की पहली छमाही में 2.4 गीगावाट रिन्यूबल एनर्जी कैपिसिटी जोड़ने के बाद अब लक्ष्य है कि पूरे वित्त वर्ष में 5 गीगावाट की ग्रोथ हासिल की जाए। 2030 तक कंपनी 50 गीगावाट की क्षमता तक पहुंचने की योजना बना रही है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी समूह की प्रमुख कंपनियों में से एक है और इसका मार्केट कैप ₹1.73 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है।

नोट: यह लेख निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।


Author

  • My Full Name Is Ashutosh Behera staying in India, My Education is Degree Complete And Active in social Platfrom is Youtube and Facebook and Other. My Age 21,this site is provide education and new latest news.

    View all posts

Leave a Comment