Gold Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी में बनी हुई है तेजी, जानें आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली। 29 अक्टूबर की सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की चमक अब भी बरकरार है। दिवाली के बाद से ही दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है। शादी का सीजन करीब है, ऐसे में लोग लगातार सोने-चांदी की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं।

सोने का भाव कितना है?

सुबह 10 बजे तक सोने में ₹108 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस समय 24 कैरेट सोना ₹1,19,538 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। आज का लो ₹1,19,505 और हाई ₹1,20,104 रहा है।

IBJA के अनुसार, कल शाम 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,18,043 था। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,08,127 और 18 कैरेट सोना ₹88,532 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

चांदी की चाल कैसी है?

चांदी में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। सुबह 10:04 बजे MCX पर 1 किलो चांदी का भाव ₹1,45,000 रहा, जो कल के मुकाबले ₹658 ज्यादा है। IBJA के अनुसार, कल शाम चांदी ₹1,41,896 प्रति किलो थी।

आपके शहर में क्या है रेट?

शहरसोने का भाव (10 ग्राम)चांदी का भाव (1 किलो)
पटना₹1,19,710₹1,45,080
जयपुर₹1,19,760₹1,45,140
कानपुर₹1,19,810₹1,45,200
लखनऊ₹1,19,900₹1,45,220
भोपाल₹1,19,990₹1,45,340
इंदौर₹1,19,990₹1,45,340
चंडीगढ़₹1,19,870₹1,45,180
रायपुर₹1,19,730₹1,45,100

पटना में सोना और चांदी दोनों सबसे सस्ते हैं, जबकि भोपाल और इंदौर में सबसे महंगे।


Author

  • My Full Name Is Ashutosh Behera staying in India, My Education is Degree Complete And Active in social Platfrom is Youtube and Facebook and Other. My Age 21,this site is provide education and new latest news.

    View all posts

Leave a Comment